फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहन, दुकानों में जुट रहे ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं प्रशासनिक अफसरों को इसका सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश दिया। इसके बावजूद नगर व देहात क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रमुख चौराहों पर बैरियर तो लगा दिए परंतु वहां तैनात पुलिसकर्मी भी गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू घोषित कर रखा है। इस दौरान बेवजह के आवागमन पर पाबंदी है। शासन के तमाम निर्देश के बावजूद नगर व देहात में सख्ती से पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है। नगर के मुख्य बाजारों समेत देहात क्षेत्र स्थित बाजारों में सुबह से ही भीड़ कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाना शुरू कर देती है। इतना ही नहीं बेखौफ होकर लोग वाहनों से सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। हालांकि पुलिस ऐसे वाहन चालकों का चालान कर रही है। सोमवार को भी बिना वजह घर से निकलने पर 15 बाइक सवारों के चालान काटे गए। इसके बावजूद लोग घर पर रहने को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि सड़कों पर फर्राटा भरने वालों में खौफ नहीं है। बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग तार-तार होने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
ये बोले सीओ
पुलिस कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने व बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों के चालान कर रही है। लोगों को स्वयं भी कोरोना महामारी को देखते हुए लॉकडाउन के नियमों का पालन करना चाहिए। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।-आलोक कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें