संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शुक्रवार को छह नए कोरोना संक्रमित मिले है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 868 हो गई है जबकि 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ आके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 868 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने सर्वोदय कोविड-19 एल-1 अटैच अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोविड पेशेंट से दूरभाष पर वार्ता व साफ सफाई के बारे में जानकारी ली। इसमें सभी ने संतोष जनक उत्तर दिया। उन्होंने गाइडलाइन के आधार पर मरीजों को होम आइसोलेट करने के निर्देश दिए। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ आरके टंडन, एसीएमओ डॉ भुजवीर, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर, सीएचसी अधीक्षक डॉ बिभाष राजपूत उपस्थित रहे।
256 चालान, 30 हजार का जुर्माना लगाया
बागपत। पुलिस ने शुक्रवार को जिले भर में चेकिंग अभियान चलाकर 256 चालान कर 29 हजार 950 रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने शुक्रवार को कोविड-19 में 116 चालान कर 17 हजार 350 रुपये का जुर्माना तथा एमवी एक्ट में 140 वाहनों का चालान कर 12 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया।