फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत में बनेगा 2700 वर्ग मीटर में सहकारी समिति का गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक हुई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 2700 वर्ग मीटर में सहकारी समिति का गोदाम बनाया जाएगा और इसके लिए एडीएम को जल्द ही जमीन उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के जो गोदाम किराए के भवन में संचालित हैं, उन गोदाम के नाम उपलब्ध कराए जाएं। वहां जमीन की व्यवस्था कराई जा सके और गोदाम का निर्माण कराकर डीएपी रखवाया जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सहकारी समितियों द्वारा पाली व कासिमपुर खेड़ी के लिए जो आवेदन आए हैं, उन्हें पीडीएस का आवंटन किया जाए।
डीएम ने कहा कि सीएसआर फंड से सचिवों व समितियों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने एडीएम को विकेंद्रीकृत अन्न भण्डारण योजना के तहत गोदाम बनाने के लिए 2700 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा और यह जमीन निशुल्क दी जाए। इस दौरान एडीएम पंकज वर्मा, सहायक आयुक्त एवं सहकारिता निबंधक इंदू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें