फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में घुली रही ठंडक, दिन में धूप खिलने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की रात का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया,
विज्ञापन

दिन में तेज धूप खिलने से तापमान 20.9 डिग्री पर पहुंचा
बागपत। मौसम का मिजाज रोज करवटें बदल रहा है। शनिवार की रात में ठंडक रही, जबकि रविवार को धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। दिन का तापमान 20.9 डिग्री पर पहुंच गया।
शनिवार की रात में ठंड का प्रकोप जारी रहा। हल्की हवाएं भी चलीं, इससे पारा 5.8 डिग्री तक गिर गया। नगरीय क्षेत्र में अलाव जगह-जगह जलाए गए। कोहरे का असर नहीं रहा। रविवार को सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ रहा। तेज धूप खिल जाने से लोगों को ठंडक से राहत मिली। रविवार को लोगों ने धूप का आनंद लिया। पारा 20.9 डिग्री पर रहा।
विज्ञापन

यहां रही अलाव की व्यवस्था
बागपत। नगर में कोर्ट रोड, नगरपालिका, राष्ट्र वंदना चौक, होली चौक और पांडव रोड पर शनिवार रात अलाव की व्यवस्था रही। राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

खाली पड़े रैन बसेरे
बागपत। नगर में रैन बसेरे खाली पड़े हैं। नगर पालिका में बनाए गए रैन बसेेरे में रात के समय कोई नहीं ठहर रहा है। पालिका के ईओ ललित आर्य ने बताया कि महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है, लेकिन फिलहाल रात के समय कोई नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें