फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रसोइयों की पाक कला परखेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रसाइयों की पाक परखने के लिए जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। इसमें प्रत्येक ब्लॉक से पांच रसोइयां भाग लेंगी। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता रसाइयों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के जिला समन्वयक फरजान शैरफ ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाली रसोइयों की प्रतियोगिता में 30 रसोइयां भाग लेंगी। प्रतिभागी प्रत्येक रसोइया को 250 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली रसोइयों को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों के अतिरिक्त एक चिकित्साधिकारी, माध्यमिक व बेसिक विभाग के अधिकारी और एक खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी निर्णायक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें