-बालैनी के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस मनाया
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। बालैनी के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
कॉलेज परिसर में हुए पौधरोपण में डीएफओ विनोद कुमार ने हिस्सा लिया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी से पौधे लगाने का अपील की। विनोद कुमार ने बताया कि पौधे लगाने से पर्यावरण सुरक्षित रहता है। उन्होंने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी श्रवण कुमार, प्रधानाचार्य संजय शर्मा, सतीश कुमार, आरती खन्ना, संजीव यादव और मनमोहन शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।