भगवान महावीर के सिद्धांतों की प्रासंगिकता विषय पर वेबिनार आयोजित
बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को भगवान महावीर के सिद्धांतों की प्रासंगिकता विषय पर वेबिनार आयोजित की गई। जिसमें जन जन तक भगवान महावीर के संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया।
प्रबंध समिति के संजय जैन ने कहा कि भगवान महावीर के संदेश जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है और कोरोना काल में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। हर्षित जैन ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों की प्रासंगिकता कोरोना काल में बहुत अधिक बढ़ गई है। विश्व शांति के लिए भगवान महावीर के सिद्धांतों को स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों के साथ अत्याचार नहीं होना चाहिए। भगवान महावीर के सिद्धांत केवल जैन समाज के लिए नहीं हैं, बल्कि विश्व के प्रत्येक प्राणी के लिये लाभदायक व शांति देने वाले हैं। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण-जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, वायु प्रदूषण के प्रति सजग होने की आवश्यकता है।