फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से हालात पर निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम से रविवार को भी अधिकारियों ने हालात पर नजर रखी। जिला स्तरीय अधिकारी और उनके सहायक अधिकारियों की नियुक्ति रही। अफसर कंट्रोल रलूम के माध्यम से जिले में रविवार को भी नजर बनाए हुए थे। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों से जानकारी ली गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि उनकी ड्यूटी के दौरान अधिकारी रविवार को मौजूद रहे और अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन

-------------
स्वास्थ्य विभाग रहा अलर्ट
बागपत। दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहा। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अवकाश के दिन भी ड्यूटी पर रहे। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा के आदेश पर सभी एंबुलेंस स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद रही और सड़कों पर भी गतिमान रही। बागपत सीएचसी में अधीक्षक के निर्देशन में पूरी टीम अलर्ट रही। इमरजेंसी में बैठकर दिनभर डॉक्टर अपनी ड्यूटी देते रहे। यह ही जिला अस्पताल और अन्य सभी सीएचसी और पीएचसी का रहा।
-------------
सोशल मीडिया को मॉनीटर कर रही पुलिस
बागपत। सोशल मीडिया पर रोक के बावजूद दूसरे दिन संदेश भेजे जाने शुरू हो गए। फेसबुक पर शुभकामनाएं दी गई। वाट्सएप पर भी बधाईयां चलती रही। पुलिस ने मैसेज को मॉनीटर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें