फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट का फाइनल मुकाबला तिलपनी की टीम ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट का फाइनल मुकाबला तिलपनी की टीम ने जीता
विज्ञापन

अमीनगर सराय। कस्बे में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मैच में तिलपनी की टीम ने सराय की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के अध्यक्ष प्रिंस यादव ने बताया कि अमीनगर सराय कस्बे में पिछले एक माह से क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। जिसका रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। फाइनल मैच सराय और तिलपनी कि टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सराय की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में नौ विकेट खोकर 99 रन बनाए। सराय की तरफ से निक्की ने 42 और साहिल पंवार ने 17 रन का योगदान दिया। तिलपनी कि तरफ से अतीकुर्रहमान ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलपनी की टीम ने 13 ओवर में 100 रन बनाकर फाइनल मैच जीत लिया। तिलपनी की तरफ से रहमान ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। मैन ऑफ दी मैच रहमान को दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है इस लिए अपने व्यस्त जीवन में से समय निकालकर खेलते रहना चाहिए। कमेटी अध्यक्ष प्रिंस यादव, खगेश यादव, सीआर यादव, वसीम राणा, पंकज, दीपकमल शर्मा, कुक्कू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें