फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाया कंट्रोल रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छह जुलाई को नौ केंद्रों पर होने वाली बीएड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए तीन जोनल, छह सेक्टर और नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए शनिवार को सचल दल का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में छह जुलाई को नौ केंद्रों पर बीएड की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 4141 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रत्येक केंद्र एक केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा।
शनिवार को परीक्षा को लेकर एडीएम अमित कुमार सिंह ने तीन जोनल मजिस्ट्रेट और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट और नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। दो स्टेटिक व दो सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए सचल दल का गठन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सचल दल के अध्यक्ष नामित किया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। राजकीय कन्या इंटर कालेज तुगाना की प्रधानाचार्या गीता शर्मा को कंट्रोल रूम प्रभारी, राजकीय कन्या इंटर कालेज बावली के कनिष्ठ लिपिक मोनू व राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा के कनिष्ठ लिपिक अंकुर शर्मा को सहप्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इन नियमों को किया जाएगा पालन
1. परीक्षा केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी।
2. परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सीमीटर की व्यवस्था कराई जाएगी।
3. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का कराया जाएगा पालन।
4. परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल टीम की व्यवस्था कराई जाएगी।
5. परीक्षा से पूर्व केंद्रों पर कराया जाएगा सैनिटाइजर का छिड़काव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें