फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहों की सफाई कागजों में दर्शाकर पैसा डकार रहे ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल से नहीं हुई मीरापुर रजबहे की सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के खिलाफ बैठक का आयोजन किया गया। चार वर्षों से मीरापुर रजबहे की सफाई न होने पर आक्रोश जताया गया। सर्वसम्मत्ति से सोमवार को इस संबंध में डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में हिलवाड़ी, फतेहपुर पुट्ठी, धनौरा सिल्वर नगर व पोईस गांव के किसान शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता धर्मपाल ने की। कहा कि गांव के जंगल से गुजर रहे मीरापुर रजबहे की चार वर्षों से सफाई नहीं हुई है। जबकि हर साल सिंचाई विभाग के अधिकारी व ठेकेदार कागजों में रजबहे की सफाई का कार्य दर्शाकर सरकार का पैसा हजम कर रहे है। रजबहे की सफाई व पानी न छोड़े जाने पर हिलवाड़ी, गुराना, पुट्ठी व धनौरा गांव के किसानों की फसल बिना पानी सूखकर बर्बाद हो रही है। वक्ताओं ने सोमवार को इस प्रकरण में डीएम सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया। बैठक में राजवीर, तेजवीर, प्रदीप, आकाश, धर्मेन्द्र, सुधीर, प्रमोद, सोहनवीर, प्रमोद, आकाश, धर्मेन्द्र आदि शामिल रहे। संचालन जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें