बड़ौत। गणित की गणित यानी कैलकुलेशन समझने भर की देर है। एक बार गणित के फार्मूले को समझ गए तो यह विषय आपको सबसे सरल विषय लगेगा। इसलिए थोड़ी सी मेहनत में ही आप 100 में से 100 अंक इस विषय में प्राप्त कर सकते है।
मुस्लिम इंटर कॉलेज आसरा के गणित प्रवक्ता मोहम्मद दानिश ने बताया कि गणित विषय में बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रश्नों को रटने के स्थान पर सवालों तथा गणित सूत्रावली को लिखकर निरंतर अभ्यास किया जाना आवश्यक है। बताया कि बोर्ड परीक्षा में छात्रों को प्रश्नों से संबंधित उद्धरण के माध्यम से प्रश्नों को समझने का प्रयास करना चाहिए । गणित एक ऐसा विषय है, जिसमें शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। कहा कि आप जितना अभ्यास करेंगे। गणित आपको उतनी ही सरल लगेगी। कहा कि परीक्षार्थियों को तनाव में रहने की जरूरत नहीं है। बस मेहनत करने की जरूरत है। पढ़ाई में कोई शार्ट कट रास्ता नहीं होता है।
ये दिए टिप्स-
- सूत्रों का निरंतर अभ्यास करें।
- रटने के स्थान पर लिख लिखकर प्रश्नों को हल करें।
- विगत वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें।
- जो प्रश्न पूरी तरह हल नहीं हो रहा हो उस पर अधिक समय नष्ट न करें।
- प्रश्न पत्र को हल करने से पूर्व कम से कम दो बार अवश्य पढ़ें।