फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेड़ा मार्ग पर शुरू हुआ निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में स्वीकृत हुआ था निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुए बिनौली वाया फजलपुर तेड़ा मार्ग पर लंबे समय तक इंतजार करने के बाद आखिरकार निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के शुरू हो जाने क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

यह मार्ग दरकावदा, फजलपुर, तितरोदा, तेड़ा, नंगला, पोइस आदि गांव के ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया था। मार्ग की हालत इतनी जर्जर थी कि उस पर वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर था। यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में स्वीकृत हुआ था। बिनौली चौराहे पर 18-06-2021 को मार्ग का शिलान्यास कर पत्थर भी लगाया था। निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने भी डीएम बागपत को प्रार्थना पत्र लिखे थे। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सड़क निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। तेड़ा गांव से फजलपुर नहर रजवाहे तक सड़क बनकर तैयार हो गई है। मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू होने से प्रधान सुधीर राजपूत, डायरेक्टर मनोज कुमार, इस्लाम प्रधान दरकावदा, सुशील वत्स, कर्ण सिंह आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें