फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने वालों से मिलीभगत की शिकायत पर सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
- मवीकलां में अवैध मिट्टी खनन वालों से पहले रुपये लिए, फिर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बालैनी थाने के एक सिपाही को अवैध मिट्टी खनन करने वालों से मिलीभगत करने के आरोप में एसपी नीरज कुमार जादौन ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया। साथ ही सीओ खेकड़ा युवराज सिंह को जांच सौंपी है और तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
बालैनी थाने में तैनात सिपाही सचिन कुमार रात को थाने की जीप पर रहकर गश्त करता था। उसने दो दिन पहले मवीकलां से अवैध मिट्टी खनन करती एक जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा था। उनको वह थाने लेकर आ गया। इसके बाद शिकायत की गई कि अवैध मिट्टी खनन करने वालों से पहले पैसे लिए गए। मगर, किसी बात को लेकर विवाद होने पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया गया है। इसको लेकर बालैनी इंस्पेक्टर ने एसपी को सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट भेजी थी। इसके आधार पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने सिपाही सचिन कुमार को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही सीओ खेकड़ा युवराज सिंह को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वालों में अवैध मिट्टी खनन के रुपयों को लेकर हुआ विवाद
एसपी ने सिपाही को मिट्टी खनन के मामले में थाने से रिपोर्ट आने पर भले ही सस्पेंड कर दिया हो। मगर, यह कहा जा रहा है कि बालैनी थाना क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध रूप से मिट्टी खनन हो रहा है। इसके रुपये लेने को लेकर ही पुलिस वालों में आपसी खींचतान चल रही है। इसलिए ही जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा गया है। अब थाने के कितने पुलिस कर्मी इस मामले में शामिल है, यह जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें