फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी ध्वस्त कराईं

विज्ञापन
बड़ौत की छपरौली रोड़ पर अवैध कॉलोनी में बने मकान को छतिग्रस्त करती प्राधिकरण की जेसीबी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। एडीएम के आदेश पर विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को छपरौली रोड पर काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। वहीं, कई अवैध निर्माण सील कर दिए।
विज्ञापन

एडीएम अमित कुमार को शिकायत मिली कि बड़ौत स्थित छपरौली रोड स्थित गायत्री देवी कॉलेज व किस्तु ज्योति के समीप अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। कई कॉलोनियों में अवैध निर्माण भी करा दिया है। इस पर एडीएम ने प्राधिकरण की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्राधिकरण टीम मौके पर पहुंची और अवैध कॉलोनियों पर सील लगाई। साथ ही अवैध निर्माण ध्वस्त कराया। एडीएम अमित कुमार ने बताया कि नगर के रिजवान, शमशाद व पिंटू द्वारा कॉलोनी काटी जा रही थी। इन्हें पूर्व में नोटिस भेजा था परंतु इन्होंने जवाब नहीं दिया। इसलिए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें