फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रेलवे ट्रैक पर लोहे का पाइप रखकर मालगाड़ी पलटाने की साजिश

विज्ञापन
कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर रखा ट्रेन के आगे ट्रैक पर डाला गया लोहे का पाइप। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
- दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बावली-कासिमपुर खेड़ी गांव के बीच रखा मिला पाइप
विज्ञापन

- लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी, दिल्ली से सूरतगढ़ राजस्थान जा रही थी मालगाड़ी
- कासिमपुर खेड़ी के स्टेशन मास्टर ने बड़ौत कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बावली-कासिमपुर खेड़ी गांव के बीच बुधवार रात रेलवे ट्रैक पर सबमर्सिबल का पाइप रखकर मालगाड़ी को पलटाने का प्रयास किया गया। लोको पायलट सुभाष चंद्रा ने पाइप देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोका। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने वहां आकर जांच की। इसमें कासिमपुर खेड़ी स्टेशन के मास्टर शशिभूषण ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
दिल्ली से बागपत होते हुए सूरतगढ़ राजस्थान जा रही मालगाड़ी नंबर यूपीपीएसआरएस-एसटीपीबी बुधवार रात बड़ौत रेलवे स्टेशन से रवाना होकर बावली व कासिमपुर खेड़ी गांव के बीच शाम 7.47 मिनट पर पहुंची, तो लोको पायलट सुभाष चंद्रा को ट्रैक पर संदिग्ध सामान दिखाई दिया। उन्होंने तभी मालगाड़ी के इमरजेंसी ब्रेक लगाए। मालगाड़ी उस पाइप तक जाकर टकराई और ब्रेक तेज लगने से काफी डिब्बे हिल गए। मालगाड़ी रुकने पर नीचे उतरकर देखा तो रेलवे ट्रैक पर सबमर्सिबल का करीब दस फीट लंबा व तीन इंच मोटा लोहे का पाइप पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन

लोको पायलट की सजगता से हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ौत स्टेशन मास्टर विपिन शर्मा और कासिमपुर खेड़ी स्टेशन मास्टर शशि भूषण मौके पर आए। दोनों ने बड़ौत कोतवाली पुलिस, जीआरपी और रेलवे पुलिस की टीम को भी बुलवा लिया। पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर डाला गया पाइप कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहां से मालगाड़ी को 8.20 बजे रवाना किया गया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में कांबिंग भी कराई गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। यह माना जा रहा है कि मालगाड़ी को पलटाने के लिए पाइप रखा गया था।
- पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
दो दिसंबर 2023 में शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 01618 से अलावलपुर गांव के नजदीक जेसीबी टकरा गई थी। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन में सवार चार हजार यात्रियों की जान बचाई थी। इसके अलावा अगस्त 2023 में दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 4401 के बड़का हाल्ट पर अचानक ब्रेक जाम हो गए। अचानक ब्रेक जाम होने की वजह से चिंगारी के साथ ट्रेन के निचले हिस्से में आग लग गई और रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे पहले 22 दिसंबर 2018 को दिल्ली से बिजनौर जाने वाली मालगाड़ी का बड़ौत रेलवे स्टेशन के नजदीक कपलिंग टूट गया था, जिससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई थी। दो घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे कर्मचारियोें ने ट्रेन को जोड़ा था। कासिमपुर खेड़ी के पास पहले भी ट्रैक पर पाइप पड़ा मिला था।
विज्ञापन

वर्जन-
कासिमपुर खेड़ी स्टेशन मास्टर की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे ट्रैक के किनारों से जुड़े रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखवाई गई। इसके अलावा लोगों से पूछताछ की जा रही है। - विजय कुमार, सीओ, बड़ौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें