बागपत। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को जिलेभर में योग की अलख जगाई गई। बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाओं ने योग क्रियाएं कीं। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह, डीडीओ हुबलाल ने अपने-अपने आवास पर योग किया। वहीं, लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया।
सरूरपुर गांव के अतिशय क्षेत्र में नमन जैन ने बच्चों को साधु मुद्रा, ज्ञान मुद्रा, आचार्य मुद्रा का अभ्यास कराया। नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडलों ने गांवों में शिविर लगाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। मीतली गांव के वृद्ध आश्रम में योग अभ्यास कराया। नगर में ब्रह्मपाल के आवास पर हरिशंकर सैनी के निर्देशन में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने योग किया। शिविर में मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, जयप्रकाश, केपी सिंह, मोहित गुप्ता, अंकित, शुभम, शेर सिंह चौहान मौजूद रहे। जागरूक युवा संगठन खेड़ा हटाना द्वारा गांव के शिव मंदिर में योग किया गया। जागरूक युवा संगठन के सदस्य प्रवीण आर्य, जॉनी चौधरी, गौरव, कल्लू पंडित, मोनू, संदीप, रोहित, कपिल पंडित योग शिविर में योगाभ्यास किया।
परिजनों के साथ योगाभ्यास किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगरवासियों ने घरों में परिजनों के साथ योगाभ्यास किया। प्रज्ञा योग केंद्र में योगाचार्य तिलकराम वशिष्ठ ने साधकों को योग का अभ्यास कराया। शिविर में युवा प्रभारी प्रदीप कुमार, सुशील त्यागी, योगेंद्र, विनेश आदि मौजूद रहे।
घरों में रहकर योग किया
छपरौली। क्षेत्र में लोगों ने घरों में योग क्रियाएं कीं। क्षेत्र के टांडा, लूंब, तुगाना, सिनौली, नंगला, बदरखा, लुहारा, तिलवाड़ा के अतिरिक्त कस्बे में लोगों ने घरों में रहकर योग किया।
योग के प्रति जागरूक किया
चांदीनगर। गढ़ी कलंजरी में नरेश वर्मा के आवास पर ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। भारत स्वाभिमान न्यास के तहसील प्रभारी नरेश वर्मा के आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर योग कराया गया। यहां संक्रमण से बचाव के लिए नियमित योग करने तथा टीका लगवाने के लिए जागरूक किया। यहां विष्णुदत्त शर्मा, गौरव, श्रीनिवास शर्मा, धनीराम कसाना, विवेक वर्मा, अभिषेक उपस्थित रहे। उधर, डगरपुर गांव के जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने योग के लाभ जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महामारी से बचाव के लिए रोजाना योग करना जरूरी है।
योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया
बालैनी। ग्राम मवीखुर्द में पिलाना खंड के सहखंड कार्यवाह लकी चौधरी ने अपने आवास पर पूरे परिवार के साथ योग अभ्यास किया। उन्होंने लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया। भाजपा युवा मोर्चा अमीनगर सराय मंडल के मंडल संयोजक अनिरुद्ध, अजय, ग्राम प्रधान बेबी, सनी उज्जवल, मोंटी, नीतीश, आदित्य आदि ने भी योगभ्यास किया।
योग अपनाना है कोरोना भगाना है : राजीव
बिनौली। क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा द्वारा करीब 20 घरों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योग दिवस मनाया गया। सर्व हितकारी इंटर कॉलेज में आरएसएस के जिला संपर्क प्रमुख राजीव गोस्वामी ने कहा कि योग अपनाना कर कोरोना को भगाया जा सकता है। यहां योगाचार्य राजकुमार वर्मा, प्रधान उपेंद्र धामा, बिजेंद्र धामा, कृष्णकुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं, जौहड़ी की बीपी सिंघल रेंज परिसर में योगाचार्य राजीव तोमर योगी ने प्रशिक्षु निशानेबाजों को योग साधना द्वारा एकाग्रता हासिल करने की विधि बताई। यहां रेंज संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह, साई कोच नीतू श्योराण, सोहनपाल प्रधान, डोली जाटव, मनोज सोलंकी आदि रहे।
बड़ौत। भारत स्वाभिमान न्याय कार्यालय गांधी रोड की जिला प्रभारी डॉ. सुनीता जैन ने दीप जलाकर योग दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का शुभांरभ एसडीएम दुर्गेश मिश्र, संयुक्त सचिव धनेंद्र जैन, कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, सुभाष बंसल, आनंदपाल राणा, राकेश जैन, डॉ. महेश मुछाल ने संयुक्त रूप से किया। उधर, बावली गांव में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार तोमर ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में योग किया। राजपुर खामपुर गांव में जागरूक युवा फाउंडेशन के सदस्यों ने आचार्य हरेन्द्र शास्त्री, प्रदीप शास्त्री के निर्देशन मेें योगाभ्यास किया। नगरपालिका के गांधी पार्क में भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभांरभ चेयरमैन अमित राणा, जिला प्रधान राजेंद्र जैन, योगाचार्य वीरेंद्र शर्मा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। महावतपुर बावली गांव में स्वयं सहायता समूह की सदस्य पूजा के निर्देशन में बच्चों ने योगाभ्यास किया। वहीं, श्रीराम शिक्षा मंदिर, वनस्थली पब्लिक स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, सैंट आरवी कान्वेट स्कूल, मॉउट लिटरा स्कूल, बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में ऑनलाइन योगाभ्यास कराया गया।