संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी रामकुमार पंवार और जिला प्रभारी राजेंद्र अवाना के संयुक्त नेतृत्व निकाली गई पदयात्रा का छपरौली चुंगी स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद पदयात्रा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए दिल्ली बस स्टैंड, पीएन शर्मा पार्क पहुंची और वापस शहर कांग्रेस कार्यालय पर समाप्त हुई। पदयात्रा रैली प्रभारी रामकुमार पंवार और राजेन्द्र अवाना ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार से जनता तंग आ चुकी है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम व बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है। बढ़ती महंगाई से लोगों के घरों का बजट बिगड़ गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी, अध्यक्ष राकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, रमेश शर्मा, बृजमोहन, सोनू, समीम खान, जे के गोंड पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी कांग्रेस, मनीष जैन, दलीप चौधरी, यशवीर सिंह, डॉक्टर नरेंद्र, राममेहर, संजय बिजरोल, सतीश कुमार, मास्टर योगेश सोती, सचिन देव, पुष्पेंद्र राणा, चन्दरबीर, प्रशांत, लता चौधरी, निशांत बामनौली, राहुल कश्यप, अशोक कुमार, विनोद, कल्लू प्रधान, राकेश सौदाई मौजूद रहे।