फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने जहरीली शराब से मौतों के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने जहरीली शराब पीने से प्रदेश में होने वाली मौतों के विरोध में बुधवार को गांधी पार्क व ठाकुर द्वार के समीप धरना दिया। इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी हाईकमान के आह्वान पर बुधवार को जिला प्रभारी राजेंद्र अवाना के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क व ठाकुर द्वार पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि जहरीली शराब के सेवन से हर जिले में लोग मर रहे हैं। इसकी ओर प्रदेश सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जहरीली शराब की बिक्री रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल है। राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर जहरीली शराब के सेवन से मरे लोगों के परिजनों को कम से कम दस-दस लाख रुपये के मुआवजे की मांग की गई। इसके अतिरिक्त इस अवैध धंधे में लिप्त लोगों जेल भिजवाने की मांग की। इस दौरान डॉ. यूूनुस चौधरी, राकेश शर्मा, सत्यपाल पंवार, सचिन देव, यशवीर चौधरी आदि समेत बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें