बड़ौत के गांधी चौक पर उपवास रखते काग्रेंसी।
- फोटो : BARAUT
गांधी जयंती पर हाथरस गैंगरेप को लेकर कांग्रेसियों ने रखा उपवास
बड़ौत। गांधी चौक पर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर हाथरस गैंगरेप प्रकरण को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर उपवास रख आक्रोश जताया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युनूस चौधरी ने कहा कि हाथरस जैसी घटनाओं से पूरा देश शर्मसार हुआ है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि ऐसी सरकार का बहिष्कार कर देना चाहिए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा हवाई साबित हुआ है। कांग्रेसियों ने नगर पालिका स्थित श्री महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी रामकुमार सिंह ने व संचालन प्रोफेसर राजीव सेन एवं शिव कुमार कटारिया ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष खिलेराम गुर्जर, सत्यपाल पथौलिया, रामअवतार राही, रवि प्रकाश एडवोकेट, राकेश सौदाई, सतीश सैन, यशवीर सिंह, मनीष जैन, ब्रजमोहन, सोनू त्यागी, मीडिया सचिव सचिन देव सहेन्द्र शामिल रहे।