फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने जरूरतमंदों को खाना वितरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देशानुसार बुधवार को कार्यकर्ताआें ने कांशीराम कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर एक हजार जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया और पार्टी अध्यक्ष लल्लू की रिहाई की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, अनुशासन समिति के चेयरमैन घनश्याम शर्मा, चौधरी यशवीर सिंह, सचिन देव, डॉ नरेंद्र शर्मा, योगेश सोती, कपिल शर्मा, रविप्रकाश, रामकुमार राणा, लता पांचाल, मैनेजर देशपाल शर्मा, राजवीर सिंह, विक्रम सैनी, राकेश सोदाई, देशपाल शर्मा, अकबर, प्रिया कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

गौवंश की सेवा में जुटे लुहारी के युवा
बड़ौत। लुहारी गांव में एक गाय तार की चपेट मेें आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता मुफीद अली, मनोज, भूरा, अनुज उर्फ नोजी, बाबूराम, अभिषेक, रतन सिंह आदि ने चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार कराया। ग्रामीणों ने उनकी सराहना की।
पौधारोपण किया
बड़ौत। हेल्प लाइफ की टीम ने बुधवार को नगर में विभिन्न जगहों पर 50 पौधे रोपित किए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर नौशाद मलिक, विकास मलिक, शहजाद मलिक, हारूण मनव्वर अली, संजय मास्टर, गौरव कुमार, अमन मलिक, फारूख खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें