फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से लौटे मजदूरों ने मांगा मिट्टी का तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लॉकडाउन में दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों से लौटे अप्रवासी मजदूरों ने बुधवार को एसडीएम से मिलकर मिट्टी का तेल दिलवाने की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को मलकपुर, कोताना, जौहड़ी, बदरखा, छपरौली, ककड़ीपुर, जौनमाना, किरठल आदि गांवों के कार्डधारक आपूर्ति विभाग कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में अधिकारी नहीं होने के कारण एसडीएम दुर्गेश मिश्रा से मिले। बताया कि वे लोग लॉकडाउन से पहले दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार आदि जगहों पर काम करते थे। लॉकडाउन के बाद सभी गांव लौट आए। बिजली कनेक्शन न होने के कारण रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। ऐसे में मिट्टी के तेल की जरूरत है, मगर हमें तेल नहीं बांटा जा रहा है। कई बार इस संबंध मेें शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सूर्यप्रकाश पाठक का कहना था कि मार्च तक मिट्टी का तेल बांटा गया है। जल्द ही उच्च अधिकारियों से बातचीत कर तेल बंटवाया जाएगा। मांग करने वालों में श्रवण, सोनू, महिपाल, राजपाल, हरेन्द्र, प्रवीण, अशोक, कल्लू, नीरज, रमेश, पंकज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें