फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका

Sun, 20 Dec 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाने पर कार्यकर्ताओं ने बावली रोड पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फूंका।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. रामकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता बावली रोड पर एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष का कहना था कि जब से नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है।

उन्होंने किसान और मजदूरों के हितों को ध्यान में रखने के बजाय झूठे वादों किए हैं। साथ ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बेवजह फंसाने के नए-नए तरीके खोजे हैं। जिसके लिए सुब्रहण्यम स्वामी का सहारा लिया गया है।
विज्ञापन


बाद में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतीक पुतले का दहन किया।
इस पर अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, रवि प्रकाश, पंकज तोमर, रमेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, योगेश सोती, महेश शर्मा, आशीष वर्मा, जाहुल हसन, मनीष जैन, उर्मिला सिंह, मुन्नी देवी, संतोष, हरबीर, अनिल, जुबेर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें