फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद रहेगा अमर शहीदों का बलिदान

Sun, 20 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद दिवस के अवसर पर जिले में भर में शहीदों को नमन किया गया। छात्राें ने प्रभात फैरी निकाली और वंदना चौक पर  मानव श्रंखला बनाकर एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


सुबह परिषदीय विद्यालय के छात्रों ने भारत माता की जय , पंडित राम प्रसाद बिस्मल और अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुए नगर में प्रभात  फेरी निकाली। राष्ट्रवंदना चौक पर मानव श्रंखला बनाकर शहीदों को  श्रद्धांजली दी।

जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दोनों शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ अर्पण कर दिया। शहीदों के बलिदान को भूलना नहीं चाहिए और उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम बागपत नरेंद्र सिंह, सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह, पालिका चेयरमैन राजूद्दीन ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उधर राष्ट्रीय लोकदल मेरठ मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें शहीदों को नमन कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।

बैठक में मंडल महासचिव ओमबीर सिंह ढाका, संजीव सांगवान, कौशेंद्र, विक्की, अमित, अनुज, अक्षय, अरविंद, सुमित, प्रवीन, कृष्णपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें