फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया एक्सईएन का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कांग्रेसियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय कार्यालय पर जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया। एक्सईएन द्वितीय का घेराव कर उन्हें खरीखोटी सुनाई। एसई ने कांग्रेसियों को समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और बामनौली, बिजरौल व झुंडपुर के किसान एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। शहर अध्यक्ष का कहना था कि कार्यालय पर सक्रिय दलाल किसानों व उपभोक्ताओं से विद्युत कार्य कराने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे है। लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मनमाना तरीके से किसानों से साढ़े 12 हार्स पावर के हिसाब से बिल वसूला जा रहा है। इससे किसान परेशान है। उन्होंने साढ़े सात व 10 हार्स पावर के हिसाब से बिल वसूलने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की एक्सईएन द्वितीय एसके निर्भय से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद मेें शहरध्यक्ष राकेश शर्मा ने एसई रणविजय सिंह से फोन पर मामले की शिकायत की और निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसई ने समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया। हंगामा करने वालों में विनीत, देशपाल, यशवीर सिंह, अंकित, दीपक, मनीष जैन, शिव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें