फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस के साथ आंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस : वीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पश्चिमी यूपी प्रभारी वीरेंद्र सिंह गुड्डू ने मंगलवार को कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही साझा रसोई कार्यक्रम का निरीक्षण किया। बाद में कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए गांधीगिरि अपने पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए गांधीगिरी वाला रास्ता अपनाते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन कर आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, सचिन देव, जिला प्रवक्ता शकील अहमद, राजीव सैन, अकरम चौधरी, अख्तर चौधरी तथा जियाउल श्योरान शामिल रहे। इसके बाद वे बावली रोड स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे। जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई के लिए गांधीगिरि अपनाने पर बल दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बेलगाम हो चुकी है। इस अवसर पर कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके सामने डॉ. यूनुस चौधरी को जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर नाराजगी हाजिर की। हालांकि उन्होंने पार्टी हाईकमान के आदेशों की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं को शांत किया। इस अवसर पर देवेंद्र चौहान, हेमंत कुमार एडवोकेट, पीसीसी सदस्य कृष्ण हरि, अमित, राम कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें