बागपत। पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया। बड़ौत रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बैनर और तख्ती लेकर धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार प्रसून कश्यप को सौंपा।
जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी ने कहा कि देश में पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमतें बढ़ना हर वर्ग को नुकसान है। महंगाई चरम पर है और कोविड-19 महामारी फैली हुई है। इसके बावजूद भी डीजल पेट्रोल के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। जनहित की तरफ सरकार का ध्यान नहीं है। सरकार हर तरफ से जनता को लूटने का काम कर रही है। सरकार बढ़े दाम जल्द ही वापस नहीं लेगी तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। प्रदेश सचिव विदित चौधरी ने कहा कि अभी तो कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन कर रही है। यदि सरकार महंगाई को लेकर अपने फैसले नहीं बदलती तो पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार प्रसून कश्यप को सौंपा। इस मौके पर राजीव सेन, सतपाल पथौलिया, एडवोकेट कमल गोस्वामी, सरफराज, भगवती देवी, नरेंद्र धामा, वेदपाल, श्याम दत्त शर्मा, दीपक शर्मा, गुलजार अली, अरुण गुप्ता, तनवीर, जयकिशन, खिलेराम गुर्जर, डॉ. अय्यूब, फरीद डौला, लव कश्यप, सुनील त्यागी आदि मौजूद रहे।