फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की तानाशाही के खिलाफ लड़ रही कांग्रेस : अजय कुमार लल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देशभर में भाजपा सरकारों की तानाशाही और कुशासन के खिलाफ यदि कोई लड़ाई लड़ रहा है तो वो कांग्रेस है। उन्होंने कहा जल्द ही कांग्रेस भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर फेंकने का काम करेगी।
विज्ञापन

सोमवार को छपरौली चुंगी पर स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कहा कि प्रदेश में अपराधों का बोलबाला है। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार अपने कुशासन के चार साल को महिमा मंडित करने में लगी है। उन्होंने मुस्लिम इंटर कॉलेज, असारा में 25 मार्च को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की होने वाले किसान महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि योगी सरकार के कुशासन के चलते प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। पूर्व विधायक और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक और प्रदेश महासचिव विदित चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के स्वस्थ की जानकारी तो पीएम ले सकते हैं, लेकिन देश के आंदोलनरत किसानों पर एक ट्वीट नहीं कर सकते है। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, डॉ. राजीव सैन, सत्यम सैनी, डॉ. सीके शर्मा, राजेंद्र चौहान, बदरुद्दीन कुरैशी, सत्यपाल पथौलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष मेरठ अवनीश काजला, खिलेराम गुर्जर, डॉ. अय्यूब अलवी, अनिल तोमर, हरेंद्र सिंह एडवोकेट, सत्यपाल पंवार, सरफराज मलिक, शकील अहमद एडवोकेट, नरेंद्र कटारिया, चौधरी शकील अहमद बेगराज सिंह, यशवीर सिंह, सचिन देव, सोनू पंडित शामिल रहे।
विज्ञापन

इनसेट
भाजपा की गलत नीतियों से देश का किसान कर्ज में डूबा : लल्लू सिंह
रमाला। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा में 25 मार्च को होने जा रही प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की तानाशाही और कुशासन का मुकाबला केवल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान कर्ज में डूबा है। रोजाना 27 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा के विरुद्ध कांग्रेस का साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें