शिक्षक भर्ती व पशुपालन घोटाले सहित अन्य समस्याओं पर बिफरे कांग्रेसी
बड़ौत। शिक्षक भर्ती व पशु पालन घोटाले सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेसी तहसील पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष डॉ. युनूस चौधरी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व मेें तहसील पर पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना था कि पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों से किसान, मजदूर व व्यापारी परेशान व हताश है। उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले, पशुपालन घोटाले को लेकर मांग रखी और उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम को बेवजह किसी बात पर घर से गिरफ्तार करने की निंदा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. युनूस चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, सचिन देव, हेमंत कुमार एडवोकेट, मनीष जैन, राकेश, सत्यपाल पथौलिया, राजीव सैन, सोनू पंडित, रामकुमार आदि शामिल रहे।