बिनौली। सरिता नवासी बामनौली ने बिनौली थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पति रामसेवक सोमवार की रात सिरसली के जंगल में स्थित अपने खेत पर सो रहा था। इसी दौरान किसी ने उनके सिर पर किसी चीज से जानलेवा हमला किया। गंभीर हालत में उन्हें मेरठ भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।