फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में खूनी संघर्ष: देवता रखने को लेकर भिड़े दो पक्ष के लोग, जमकर चले धारदार हथियार, 10 लोग घायल

Sat, 15 Oct 2022 12:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें महिला समेत 10 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हमले में महिला घायल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Baghpat News: बागपत जनपद में बड़ौत क्षेत्र के जौनमाना गांव में शनिवार की सुबह देवता रखने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सख्ती करते हुए झगड़े को शांत कराया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों ही पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

घायलों में एक पक्ष से कमलेश पत्नी सोहनवीर, अंशु पुत्री लोकेंद्र, अंकित पुत्र सोहनवीर, अंजली पुत्री अंकिता, नितिन व ज्योति शामिल है। जबकि दूसरा पक्ष से घायलों में धर्मेंद्र पुत्र बलजोर सिंह, बबली पत्नी धर्मेंद्र, ज्योति पत्नी अमित व दिनेश पुत्र बलजोर शामिल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: जींस व टी-शर्ट में बच्चों को पढ़ाने न आएं टीचर्स, DIOS ने लागू किया निर्देश, कॉलेजों में मचा हड़कंप

विज्ञापन

बताया गया कि शनिवार को दोनों पक्षों बीच पहले देवता रखने को लेकर कहासुनी हुई और बाद में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे आसपास मौजूद लोगों में भी भगदड़ मच गई। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा आश्रम पहुंचा गुरमीत राम रहीम, परिवार के सदस्य और हनीप्रीत भी साथ

उधर, सूचना पर सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ युवराज का कहना है कि देवता रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। तहरीर दोनों पक्षों ने दी है, जिनके आधार पर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें