बालैनी। रोशनगढ़ गांव में नल पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के दो युवतियों सहित छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाना बालैनी पर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
रोशनगढ़ गांव में नल पर पानी भरने को लेकर मुनिराज और हरिचंद पक्ष की आपस में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारधार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के दो युवती ज्योति व सरिता के अलावा मुकेश, विक्की, विकास, हरिचंद घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने थाना बालैनी में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ हेमेेंद्र बालियान का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
खनन करने पर खिलाफ मुकदमा दर्ज
बालैनी। खनन अधिकारी राजकुमार ने बालैनी थाने में अवैध मिट्टी खनन करने पर कृष्णपाल पुत्र दुर्गा हरियाखेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा राजस्व निरीक्षक रोहित तोमर और लेखपाल विनोद कुमार व अनिल कुमार कीजांच रिपोर्ट के आधार पर कराया गया है।