फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सुधरेगी मुरादनगर मार्ग की हालत, सफेद पट्टी लगेगी

Mon, 18 Nov 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत-मुरादनगर मार्ग की हालत सुधारने के साथ ही कोहरे में हादसों से बचाव को सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग ने निविदा जारी कर दी है। इस कार्य पर 65 लाख रुपये से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत-मुरादनगर मार्ग की कई जगह हालत खराब है। साथ ही मार्ग पर सफेद पट्टी भी नहीं होने के कारण कोहरे में हादसा होने का डर रहता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने मार्ग की मरम्मत व सफेद पट्टी लगाने के लिए निविदा जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं ढिकौली-बंथला मार्ग की हालत भी सुधारी जाएगी और इसके लिए 21 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। यह कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। जिससे कोहरे में वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो। लोनिवि के एक्सईएन अतुल कुमार ने बताया कि कोहरे में हादसा नहीं हो, इसलिए यह कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें