-दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत में चल रहा था महाविद्यालय रोवर-रेंजर समागम
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत में भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में चल रहे अंतर महाविद्यालय रोवर-रेंजर समागम का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डा़ वीरेन्द्र सिंह, डा़ किरण गर्ग, डा़ महेश कुमार मुछाल व मंयक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रोवर्स-रेंजर्स ने कैंपिंग, पायनियरिंग का प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य डा़ वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि समागम में आयोजित 18 प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक प्रथम पुरस्कार दिगंबर जैन कॉलेज रेंजर्स ने जीतकर ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर आरजीपीजी कॉलेज मेरठ और तृतीय स्थान पर गिन्नी देवी गर्ल्स कॉलेज मोदीनगर का रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष धन कुमार जैन, सचिव डा़ डीके जैन, प्रबंधक राकेश कुमार जैन ने संयुक्त रूप से किया। समागम में निर्णायक रामकृष्ण शर्मा, डा़ महेश कुमार मुछाल, अशोक बंधु भारद्वाज, श्रीप्रकाश शर्मा, पवन कुमार राठी, अनुज कौशिक, उषा तोमर, शशिवाला, अजीत कुमार, पंकज कुमार, गगन, वंशम, अंशु, रनित का योगदान रहा। अंत में मेधावियों को सम्मानित किया गया।