फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के विवाद में शिकायत कर्ता ने विषाक्त पदार्थ निगला

विज्ञापन
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव में शिकायत कर्ता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रुकवा दिया था प्लाट में मिट्टी भराव का काम
विज्ञापन

पुलिस के लौटने के बाद दोबारा शुरू कर दिया गया भराव, इस पर शिकायत कर्ता ने खाया विषाक्त पदार्थ
पुलिस ने हालत बिगड़ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में एक प्लाट पर मिट्टी भराव कराया जा रहा था। इसे विवादित बताते हुए पुलिस के पास शिकायत की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद फिर काम शुरू हो गया। इससे क्षुब्ध शिकायतकर्ता ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
निरपुड़ा गांव में एक विवादित प्लाट में रविवार को मिट्टी भराव कार्य होने पर राममेहर पक्ष ने डायल 112 पर शिकायत कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी भराव का कार्य रुकवा दिया। मिट्टी भराव कराने वाले को विवाद खत्म नहीं होने तक यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस काम रुकवाने के बाद लौट गई। पुलिस के जाने के बाद दोबारा काम शुरू होने पर राममेहर के बेटे अनुज ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। इसका पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और अनुज को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के सूबेदार प्रताप सिंह ने बताया कि वे अपने घेर में मिट्टी डलवाने का कार्य कर रहे था, जिसमें विपक्षियों ने साजिश के तहत हंगामा किया। कुछ लोग गांव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। पुलिस जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

गांव पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया था। इसके बाद भी पुलिस ने काम रुकवा दिया था। शिकायत कर्ता युवक का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इस प्लाट पर 12 साल से विवाद चल रहा है। - जनक सिंह चौहान, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें