फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के लिए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जागोस गांव के ब्रह्म सिंह हत्याकांड के मामले में बसपा का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से मिला और शोक संवदेना प्रकट की। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश जताते हुए परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुई तो डीएम आवास पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. गोविंद बाबू के नेतृत्व में बसपा का प्रतिनिधिमंडल जागोस गांव पहुंचा और ब्रह्म सिंह के परिवार को शोक संवेदना प्रकट की। पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया कि 36 घंटे बाद भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। उन्होंने शासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और बेटी को सरकारी नौकरी दी जाएं। साथ ही अपराधियों को तुरंत जेल भेजा जाएं अन्यथा तीन दिन बाद कार्यकर्ता डीएम आवास पर धरना-प्रदर्शन करेगी। डां गोविंद बाबू ने इस संबंध में बसपा के पश्चिमी उप्र के प्रभारी शमसुद्दीन राइन, सेक्टर प्रभारी सत्यपाल पपेला, डॉ. कमल सिंह राज, मोहित आनंद को इसकी जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को घटना से अवगत कराया है। प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष इरफान पठान, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष बड़ौत सुरेंद्र लुहारी, पूर्व मंडल जोन कोआर्डिनेटर शशिकांत प्रेमी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें