फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल का निर्माण न करने पर कंपनी की गारंटी व धरोहर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद निधि से लुहारा गांव में कश्यप चौपाल के भवन का होना था निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सांसद निधि से लुहारा गांव में कश्यप चौपाल के भवन का निर्धारित समय में निर्माण कार्य न करने पर गाजियाबाद की कंपनी की निविदा को तत्काल निरस्त कर दिया गया है। साथ ही धरोहर राशि और गारंटी जब्त की गई है।
विज्ञापन

लुहारा गांव में सांसद निधि से कश्यप चौपाल पर भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा था। निर्माण का कार्य यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता ने गाजियाबाद की कंपनी को 20 अक्तूबर तक निर्माण कार्य करने का निर्देश जारी किए गए थे। कंपनी ने निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं किया। भवन का निर्माण एक माह से बंद पड़ा है। नोटिस जारी करने पर कंपनी ने 20 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया था। मगर, निर्माण कार्य में कोई रुचि नहीं दिखाई। अधिशासी अभियंता महेश चंद मिश्रा ने नोटिस जारी होने के बाद भी कार्य पूरा न करने पर कंपनी की निविदा को तत्काल निरस्त कर धरोहर राशि और गारंटी को जब्त कर लिया है। अधिशासी अभियंता ने इस बारे में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, डीएम राजकमल यादव, सीडीओ रंजीत सिंह व परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर कंपनी के खिलाफ की गई कार्रवाई से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें