फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगनियों और आशाओं का वेतन काटा, नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना में डयूटी करने के बावजूद दर्जनों संगनियों सहित आशाओं का मार्च माह का मानदेय काट दिया गया। इससे उनमें आक्रोश व्याप्त है। रोषित वर्करों ने सीएचसी अधीक्षक से मिलकर पूरा मानदेय दिलाए जाने की गुहार लगाते हुए कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बरवाला, खडख़ड़ी, बिजरौल, औसिक्का आदि गांवों से सीएचसी पर पहुंचे संगनियों व आशाओं का कहना था वह विषम परिस्थितियों में ट्रांसपोर्ट की सुविधा न होने के बावजूद कोरोना सर्व डयूटी कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर फोटो व सूची विभागीय अफसरों को अपडेट करा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका मार्च माह का मानदेय विभाग द्वारा काट दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार से मिली और जल्द मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार ने उन्हें मानदेय दिलाएं जाने का आश्वासन दिया। कुसुम, आशा, अनिता, मीरा, प्रीति, बबीता, सपना, संगनी, मुनेश, प्रीति शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें