फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को लादकर ले जाते तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बरनावा गांव से एक वाहन में लादकर पशुओं को दूसरे जनपदों में ले जाया जा रहा था। बरनावा चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान महिंद्रा पिकप गाड़ी को रुकवाया गया। गाड़ी में सवार युवक भागने लगे, जिन्हें पकड़ लिया गया। गाड़ी में तीन भैंस और एक भैंसा लादे गए थे। पकड़े गए युवकों जुनेद कुरैशी पुत्र पप्पल कुरैशी निवासी जमालपुर थाना लोनी देहात जिला गाजियाबाद, आबिद कुरैशी पुत्र नानू कुरैशी, नदीम कुरैशी पुत्र कालू कुरैशी व शुएब कुरैशी पुत्र बाबू कुरैशी निवासी बरनावा का पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालान किया गया। पशुओं को सुपुर्दगी में देकर महिंद्रा पिकअप गाड़ी को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें