फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर पर खाना न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी व मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर पर खाना-पानी न मिलने पर कोरोना संक्रमितों का हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। चौधरी केहर सिंह विद्यालय में क्वारंटीन किए गए कोरोना संक्रमितों ने बुधवार को हंगामा कर दिया और सही खाना-पानी न देने का आरोप लगाया। क्वारंटीन सेंटर पर तैनात स्टाफ और पुलिसकर्मियोें पर भी बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल कर दी। एसडीएम ने आकर मरीजों को शांत किया और अव्यवस्थाओें को दूर करने का आश्वासन दिया।
एक सप्ताह पूर्व गांधी रोड स्थित मैनावती अस्पताल मेें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच कर्मचारियों के सैंपल लिए थे। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को चौधरी केहर सिंह विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर भर्ती कराया था। आरोप है कि क्वारंटीन सेंटर पर पहले से ही भर्ती मरीजों को सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा था। न तो सही ढंग से खाना दिया जा रहा था और न ही उनके रहन-सहन सहित पीने के पानी की कोई व्यवस्था थी। अस्पताल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जा रहा था। मरीजों और कर्मचारियों की हालत देखकर मैनावती अस्पताल के संचालक डा. दिनेश बंसल ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को समस्या बताई, जिसे अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर मैनावती अस्पताल के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों और पहले से भर्ती मरीजों ने शुक्रवार को नाराजगी जाहिर करते हुए भूख हड़ताल कर दी। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र और सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार मौके पर पहुंचे। यहां डा. दिनेश बंसल सहित अन्य कर्मचारियों और मरीजों ने अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया, इसके बाद मरीजों ने भूख हड़ताल खत्म की।
क्वारंटीन सेंटर में मरीजों के साथ बदसलूकी की जाती है। उनके खाने-पीने की सही व्यवस्था नहीं है। मांग करने पर धारा 188 लगाने की धमकी दी जाती है। क्वारंटीन सेंटर पर फैली अव्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फैक्स भेज दिया है। इस प्रकार का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

- डा. दिनेश बंसल, मैनावती अस्पताल संचालक
खाना-पानी न मिलने और अव्यवस्था के आरोप आरोप निराधार हैं। क्वारंटीन लोगों के रहन-सहन की सही ढंग से व्यवस्था की गई है।
- डा. विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक
मरीजों और स्टाफ की कुछ शिकायत और समस्याएं थीं, जिनका समाधान कराया जा रहा है।
- दुर्गेश मिश्र, एसडीएम
26 सैंपल लिए, 422 होम क्वारंटीन
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार ने बताया कि नगर और आसपास के गांवों में शुक्रवार को 26 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए और 422 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें