फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा

Tue, 13 Feb 2018 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में इलाज के लिए लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सोमवार को डॉक्टर नहीं मिलने से परेशान मरीजों ने हंगामा किया। आरोप है कि डॉक्टर ओपीडी से नहीं मिले। घंटों इंतजार के बाद भी उपचार नहीं किया गया है। मरीजों ने हेल्पलाइन नंबर पर काल कर इसकी शिकायत की। मरीजों का कहना है कि अब डीएम को इस समस्या से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह नौ बजे पर्ची लेने के बाद मरीज ओपीडी के लिए बाहर लाइन में  खड़े हो गए। लेकिन ओपीडी में डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे।

मरीजों ने आरोप लगाया कि किसी ओपीडी मेें डॉक्टर नहीं मिलते तो कुछ डॉक्टर उपचार दिलाने में मनमानी करते हैं। मरीजों और तीमारदारों ने काफी देर तक हंगामा किया। इसी दौरान गाधी निवासी मोनू शर्मा ने टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जिला अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने की शिकायत की। मोनू ने कहा कि वह अपने पिता रामकुमार को उपचार साढ़े दस बजे के ओपीडी के बाहर बैठे रहे। उनका साढ़े 12 बजे तक भी नंबर नहीं आया। 
विज्ञापन


शशिकांत दीक्षित, उमेश चौधरी और इश्तकार का कहना है कि लापरवाही बरती जा रही है।  उधर, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने कहा कि मरीजों के हंगामा की जानकारी नहीं मिली। शिकायत आई तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें