Baghpat News: टीकरी में तेज कुमारी ने अपनी सात साल की बेटी गुंजन, दो साल की किट्टो और पांच माह की मीरा का गला चुनरी से घोंट दिया। फिर खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेजकुमारी पति के साथ दिल्ली में रहना चाहती थी, मगर विकास अभी मना कर रहा था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
टीकरी की भोजान पट्टी में विकास मंगलवार शाम मकान के बाहरी हिस्से में सोता रहा और कमरे के अंदर उसका पूरा परिवार उजड़ गया। उसकी पत्नी तेज कुमारी एक-एक करके बेटियों को मारती रही और विकास को पता तक नहीं लग सका। पत्नी और तीन बेटियों के शव देखकर विकास बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे संभाला।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर पहुंचे एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
विकास दिल्ली की ट्रेवल्स एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाता है और देशभर में जाता रहता है। लोगों ने बताया कि दोनों का परिवार हंसी-खुशी चल रहा था। विकास ने अपनी पत्नी को एक स्कूटी भी खरीदकर दे रखी थी और परिवार का सारा लेनदेन भी उसी के हाथ में रहता था। विकास मंगलवार शाम को बेफिक्र होकर घर के बाहर सोया हुआ था। उसे नहीं पता था कि उसकी नींद खुलेगी तो उसका परिवार उजड़ा हुआ मिलेगा। तीन बेटियों की हत्या और पत्नी के आत्महत्या के बाद विकास बेसुध होने लगा तो उसको किसी तरह संभाला गया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
- फोटो : अमर उजाला
पहले गुंजन को मारा, फिर किट्टो व मीरा को मारकर आत्महत्या की
तेज कुमारी ने सबसे पहले चुनरी से गला घोंटकर बड़ी बेटी गुंजन को मार दिया। इसके बाद किट्टो को मारा और फिर सबसे छोटी बेटी मीरा की हत्या कर दी। उसी चुनरी से खुद आत्महत्या की। कमरे में जिस तरह से शव पड़े हुए थे, उनको देखकर पुलिस की शुरुआती जांच में ऐसा ही सामने आया है।
पति के साथ दिल्ली रहना चाहती थी तेज कुमारी
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार विकास दिल्ली में ट्रेवल्स एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाने के कारण काफी बार महीनों तक घर नहीं आता था। तेज कुमारी पति के साथ बच्चियों को लेकर दिल्ली रहना चाहती थी। उसने विकास से कई बार इस बारे में कहा तो विकास ने आर्थिक स्थिति ठीक होने पर दिल्ली साथ लेकर जाने की बात कही थी। इसको लेकर विवाद होने के कारण ही तेज कुमारी के यह कदम उठाने की बात कही जा रही है।
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि तेजकुमारी विकास से कहती थी कि दिल्ली में रहकर बेटियों को अच्छे स्कूल में पढ़ाएंगे। विकास सोमवार को जब घर आया तब भी तेज कुमारी ने दिल्ली साथ लेकर जाने की जिद की। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया और यह विवाद मंगलवार शाम तक काफी बढ़ गया। इसलिए ही तेज कुमारी ने बेटियों की हत्या करके खुद जान दे दी।
दोनों की थी दूसरी शादी, लुधियाना में हुई थी मुलाकात
मूल रूप से नेपाल की रहने वाली तेज कुमारी की विकास से सात साल पहले पंजाब के लुधियाना में मुलाकात हुई थी। तेजकुमारी की पहले शादी हो चुकी थी और उसके पास पांच महीने की बेटी गुंजन थी। वह पति से अलग हो गई थी। विकास की शादी भी 12 साल पहले शामली की युवती से हुई थी और उसकी दो बेटियां थीं।
उसके भाई गजेंद्र ने बताया कि उससे विवाद होने के कारण तलाक हो गया था और पहली पत्नी दोनों बच्चियों को लेकर चली गई थी। इसलिए ही तेज कुमारी को उसकी बेटी गुंजन के साथ विकास घर लेकर आ गया था। दोनों ने शादी कर ली और तेज कुमारी ने दो बेटियों किट्टो और मीरा को जन्म दिया।