बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटैज देखते मेरठ आयुक्त सुरेंद्र सिंह व आ
- फोटो : BAGHPAT
कमिश्नर, आईजी ने किया पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण
बालैनी (बागपत)। जुलाई में पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लगने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को कमिश्नर, आईजी व डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भ गृह, सीसीटीवी कैमरों और बैरिकेडिंग की व्यवस्था देखी और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत की।
पुरा गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में 25 से 28 जुलाई तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार दो साल बाद श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस बार अधिक भीड़ होने की संभावना है। प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर सुरेंद्र सिंह आईजी प्रवीण कुमार और डीएम राजकमल यादव ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को हाईटेक बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, सचिव सुरेंद्र यादव एडवोकेट, चेयरमैन मांगेराम यादव, ब्रह्मपाल प्रधान, मनोज शर्मा, रोहित शर्मा, आशुतोष शर्मा, सचिन आदि मौजूद रहे।
बागपत : बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में निरीक्षण के दौरान पूजा करते मेरठ आयुक्त सुरेंद्र सिंह व आ?- फोटो : BAGHPAT
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में निरीक्षण करते मेरठ आयुक्त सुरेंद्र सिंह व आईजी प्रवीण कुमार व ड?- फोटो : BAGHPAT