बड़ौत। उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर विभाग द्वारा बड़ौत से कार्यालय को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के फैसले का व्यापारियों ने विरोध जताया। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी।
व्यापारियों नवनीत जैन, मुदित जैन ने वर्ष 2024-25 के जीएसटी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अकेले बड़ौत के व्यापारियों ने सरकार के खजाने में 4876 लाख रुपये का जीएसटी जमा किया हैए जबकि बागपत व खेकड़ा के व्यापारियों का सम्मिलित योगदान केवल 3345 लाख रुपये का रहा है। ऐसे में वाणिज्य कर कार्यालय को बड़ौत से हटाना किसी भी रूप में तर्कसंगत नहीं है। चेतावनी दी कि यदि कार्यालय को बड़ौत से बाहर स्थानांतरित किया गया तो व्यापारी आंदोलन करने को विवश होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट अतुल जैन, संजीव जैन, प्रभात जैन सहित कई प्रमुख व्यापारी शामिल रहे।