फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को दी शाबाशी

Tue, 17 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
टीकरी में हरचंद मल इंटर कॉलेज में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले सूरज राठी को आशीर्वाद देते कसबावासी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में यूपी बोर्ड के नतीजों में विभिन्न स्कूलों के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्हें स्कूलों की ओर से शाबासी दी गई है।
विज्ञापन


महादेवी इंटर कॉलेज गौना की प्रधानाचार्य कविता यादव ने बताया कि हाईस्कूल में गौरव ने 83 प्रतिशत अंक के साथ पहला, गुड्डन ने 84 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और राखी त्यागी ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया। इंटर के विज्ञान वर्ग में सोनिका ने 81, रसिका ने 80 और योगेश ने 78 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया। श्री जैन इंटर कॉलेज बागपत के प्रधानाचार्य दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में लड़कों का रिजल्ट 70 एवं लड़कियों का 98 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


हाईस्कूल में राजा ने 84 प्रतिशत, शोएब ने 76 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंटरमीडिएट में लड़कों का रिजल्ट 98 प्रतिशत, जबकि लड़कियों का नतीजे सौ प्रतिशत रहा। काजल ने 74, कविता ने 73 एवं स्वीटी ने 71 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरी ओर, श्री अशोक विद्यालय इंटर कॉलेज कमाला जूड़ के प्रधानाचार्य ने बताया कि इंटर में गुलशन ने 73, विजय ने 71 और आशुतोष ने 70 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। हाईस्कूल में कपिल ने 86 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, सोनू कुमार ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं यशवर्धन ने 83 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें