फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो 3 के डायरेक्टर के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमांडो 3 के डायरेक्टर के खिलाफ जाएंगे कोर्ट
विज्ञापन

बागपत। बॉलीवुड की फिल्म कमांडो 3 में दिखाए गए सीन पर पहलवानों के बीच नाराजगी है। अर्जुन अवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर, अभिनेता और लेखक के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। मानहानि किए जाने पर परिवाद दाखिल करेंगे। इसके अलावा बड़ौत कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शोकेंद्र तोमर ने कहा कि फिल्म में दिखाए गए सीन आपत्तिजनक हैं। पहलवानों का और कुश्ती का अपमान दिखाया गया है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। बड़ौत कोतवाली में फिल्म के डायरेक्टर, निर्माता, लेखक और अभिनेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में परिवाद भी दायर कराया जाएगा। इस प्रकरण को लेकर जल्द ही जिले के पहलवानों की मीटिंग बुलाई जाएगी। प्रशासन को ज्ञापन देकर भी नाराजगी जताएंगे। जिले की पहचान कुश्ती से है। ऐसे में इस तरह की फिल्मों का जिले में प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी साथ जोड़ा जाएगा ताकि किसी भी खेल के साथ यह भद्दा मजाक न किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें