फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के नाम पर कर ली 25 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी के नाम पर कर ली 25 लाख की ठगी
विज्ञापन

खेकड़ा। शहर के कुछ लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर मोहल्ले के एक व्यक्ति पर कमेटी के 25 लाख रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया है। उसने आरोपी पर कार्रवाई कर नगदी बरामद कराने की मांग की।
मोहल्ला विजयनगर के अनेक लोग रविवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा से कहा कि उन्होंने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति के पास कमेटी डाल रखी थी। कमेटी पूरी होने वाली थी और सभी के रुपये मिलने वाले थे। आरोप है कि यह व्यक्ति कमेटी के 32 लोगों के 25 लाख रुपये लेकर खेकड़ा से घर छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह अपनी ससुराल में गया है। वहा से आने के बाद ही सभी के रुपये देगा। लेकिन छह माह बीत जाने के बाद तक भी न तो वह वापस ही आया है और न ही किसी के भी रुपये मिले। इससे सभी लोग बेहद परेशान हैं। पीड़ितों ने कोतवाली प्रभारी नगदी बरामद कराने और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सतपाल, अशोक, प्रदीप, सुनील, प्रवीन, राजीव, प्रिंस, विकास, राहुल, अनुज, जगमोहन, संजीव, सचिन, ऋषि, सोहनलाल, ओमवती, करन, राकेश, संजय, सुंदर, मांगे, अंकुश, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें