फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन को लेकर कॉलेज प्रबंधक और शिक्षक आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन को लेकर कॉलेज प्रबंधक और शिक्षक आमने सामने
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। महामना मालवीय डिग्री कॉलेज के शिक्षकों और प्रबंधक के बीच वेतन को लेकर चल रहा विवाद गहरा गया है। शिक्षकों ने बैठक कर प्रबंधक पर वेतन बिल और मृतक आश्रित की फाइल पर हस्ताक्षर न करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रबंध समिति अध्यक्ष भी शिक्षकों के पक्ष में आ गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य, शिक्षक और कर्मचारियों की अहम बैठक हुई। बैठक में प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा भी शामिल हुए। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधक उनके वेतन बिल पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं और मृतक आश्रित की फाइल को अपने पास दबाकर बैठे है। प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार वेतन बिल पर हस्ताक्षर कराने की मांग करते हैं तो इसको लेकर वह तरह.तरह से उनका शोषण करते हैं। समस्या खत्म न होने पर प्रबंधक के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई। उधर कालेज प्रबंधक ब्रजेश कुमार शर्मा का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है। वह कॉलेज में शिक्षण कार्य को सुचारु रूप में चलाना चाहते हैं, तो उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। वे इसकी शिकायत सीसीएस यूनिवर्सिटी के कुलपति से करेंगे। बैठक में डॉ. शैलेंद्र कुमार, भूपेश कुमार, सूर्यदत्त शर्मा, रविंद्र कुमार, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें