फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में डौला के युवक की मौत

विज्ञापन
बागपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे डौला गांव के लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। मेरठ मार्ग पर हुए हादसे में डौला गांव के युवक की मौत हो गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की 16 फरवरी को शादी होनी थी।
विज्ञापन

डौला गांव निवासी पुनीत बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण में संविदा कर्मचारी था। बृहस्पतिवार की रात मेरठ रोड पर वह अपने साथी गौरव, पुनीत और विनोद के साथ गांव लौट रहा था। मीतली के निकट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पुनीत की मौत हो गई। पुनीत की 16 फरवरी को शादी होनी थी। डौला में गम का माहौल है।
विज्ञापन

गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
दोघट। निरपुड़ा निवासी मोनू पुत्र पल्लू अपने दोस्त आरिफ के साथ दाहा-बरनावा मार्ग से होते हुए गांव लौट रहा था। कन्या इंटर कॉलेज दाहा के पास आगे से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, आरोपी बोलेरो चालक भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें