फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई दिलाने के बहाने वृद्धा से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वृद्धा को दवाई दिलाने के बहाने दो बदमाशों ने उससे कानों के कुंडल और नाक की लौंग लूट ली। बदमाश महिला से दवाई के 500 रुपये भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला देशराज निवासी वृद्धा जरीना रविवार शाम घर से दवाई लेने निकली थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवक मिले और जरीना को मदद की पेशकश की। जरीना ने डॉक्टर के यहां ले चलने को कहा तो दोनों ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया। बदमाश बाइक कमेले के पास जंगल में ले गए और वृद्धा से कानों के कुंडल व लौंग लूट लिया। दवाई के लिए रखे 500 रुपये भी नहीं छोड़े। इसके बाद फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें